Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
28 November 2022   bharatiya digital news Admin Desk



पार्षद ने अमौसी मुख्य सड़क से पार्टी बूथ विवेक प्रजापति घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग का किया शिलान्यास

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय सरोजनीनगर: राजधानी लखनऊ के सारोजनीनगर क्षेत्र में सोमवार को सरोजनीनगर प्रथम चार के हनुमान पुरी कालोनी गली नंबर 6 में अमौसी मुख्य मार्ग से पार्टी के बूथ अध्यक्ष विवेक प्रजापति के घर तक इंटरलाकिंग सड़क वा नाली बनवाने के लिए पार्षद राम नरेश रावत ने शिलान्यास किया।

70 मीटर सड़क व नाली जो कि कई वर्षो से कच्ची पड़ी थी। अब उसका पक्का निर्माण कार्य पार्षद राम नरेश रावत द्वारा पार्षद निधि से करवाया जा रहा हैं। स्थानीय लोगो की मांग पर सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इंटर लाकिंग सड़क नाली का शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने पूरी विधिविधान से पूजा अर्चना करवाकर वरिष्ठ कार्यकर्त्ता भारतीय जनता पार्टी के के श्रीवास्तव से नारियल तोड़वाकर सड़क का शिलान्यास करवाकर कार्य का शुभारंभ करवाया। लगभग आठ लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क नाली के शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद राम नरेश रावत के साथ मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष शशि गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष के के श्रीवास्तव, वार्ड अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, मंडल मंत्री मनोज अवस्थी, बूथ अध्यक्ष विवेक प्रजापति, दीपक सिंह सेक्टर सयोजक, हरी अवस्थी अजय सिंह, राजेश प्रजापति, समाजसेवी सेक्टर सयोजक प्रदीप सिंह, पत्रकार अशोक दिवेदी, राघवेंद्र मिश्रा व कालोनी के तमाम माताएं बहनें उपस्थिति रही। नारियल तोड़ने के बाद पार्षद राम नरेश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को और स्थानीय लोगो को माला पहनाकर सम्मानित किया।

पार्षद ने कहा कि ये सभी विकास कार्य केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक राजेश्वर सिंह व मेयर श्रीमती सयुक्ता भाटिया के आशिर्वाद के सहयोग से सम्पन्न हो पा रहा है। मेरा प्रयास वार्ड सरोजनी नगर प्रथम का निरंतर विकास हो रहा है। Title in English: UP State: Lucknow: SarojaniNagar: corporator laid foundation stone of interlocking road from Amausi main road to party booth Vivek Prajapati Ghar.



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva