Home >> State >> Madhya Pradesh

Bharatiya digital news
29 November 2022   bharatiya digital news Admin Desk



मुख्यमंत्री चौहान का सीहोर गौरव दिवस पर शहरवासियों ने किया अभिनंदन

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार सीहोर नगर के गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नगर भ्रमण भी किया। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने सभी शहरवासियों को गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी।

नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में शहर के अनेक सामाजिक संस्थाओं, व्यवसासियों, नागरिकों, युवाओं, बच्चों तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री का फूल माला पहना कर स्वागत सत्कार किया।

मुख्यमंत्री ने सीहोर नगर के गौरव दिवस पर सीहोर नगर में 41 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण कर नगरवासियों को बडी सौगात दी है। इन कार्यों ने 19 करोड़ 38 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं 22 करोड़ 21 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva