Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
02 December 2022   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बंगला बाजार बिजनौर मार्ग पर रेलवे लाइन के ऊपर नवनिर्मित फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे राजनाथ सिंह और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। ओवर ब्रिज मौजूद लोगो से खुद मिले राजनाथ सिंह। 1180.90 मीटर लंबे 4 लेन रेल उपगामी सेतु की दी सौगात।

121.91 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है ये पुल। फरवरी 2021 में शुरू हुए इस पुल का काम मार्च 2023 में पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन इसी साल नवंबर में ही पूरा हो गया निर्माण, पुल के शुरू होने से करीब 30 से 35 लाख की आबादी को मिलेगा फायदा। शहीद पथ, ट्रांसपोर्ट नगर, बंगला बाजार, बिजनौर, कानपुर रोड, अम्बेडकर विश्वविद्यालय और आशियाना क्षेत्र होगा लाभान्वित।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, सरोजनी नगर विधायक डा. राजेश्वर सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, मेयर संयुक्ता भाटिया रहीं मौजूद। Title in English: Lucknow: Defense Minister Rajnath Singh inaugurated the over bridge.



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva