Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
24 December 2022   bharatiya digital news Admin Desk



हीरालाल यादव ग्रुप के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस त्योहार

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय सरोजनी नगर: राजधानी लखनऊ में हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कालेजेज सरोजनी नगर लखनऊ की विभिन्न शाखाओं में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल बेंती में श्रीमती सुनीता यादव के मार्गदर्शन में क्रिसमस वृक्ष सजाया गया तथा सेंटा क्लाज ने सभी छात्र-छात्राओं को भेंट स्वरूप टॉफिया बाँटी। हीरालाल यादव लॉ कालेज, हीरालाल यादव बालिका इण्टर कालेज तथा हीरालाल यादव मेमोरियल ट्रस्ट ऑफ एजूकेशन, पब्लिक स्कूल सरोजनी नगर तथा प्राइमरी स्कूल, सरोजनी नगर तथा सभी शाखाओ के प्राचार्याे के नेतृत्व में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चो ने सेन्टा ड्रेस मे खूब मनोरंजन किया। बीएड छात्राओं में सेन्टा के ड्रेस मे सभी छात्राओं को गिफ्ट बाँटा गया। इस अवसर पर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन राम सिंह यादव, इं. अनुराग, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, डॉ. संजीव कुमार, सुश्री प्रतिभा पाण्डेय तथा प्राचार्य डॉ. ए. पी. सिंह उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva