27 December 2022   Admin Desk



लखनऊ: सुधीर गर्ग की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय लखनऊ: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख सचिव राजस्व सुधीर गर्ग की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में अध्यक्ष के साथ ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल भी उपस्थित रही। बैठक में सबसे पहले जनपद में जहां भी कार्यदायी संस्था द्वारा वाटर/ सीवर लाइन आदि डालते समय क्षतिग्रस्त हुई रोडो की समीक्षा की गई। संज्ञान में आया कि कार्यदायी संस्था द्वारा क्षतिग्रस्त रोड की समय से मरम्मत न करने के कारण स्थानीय निवासियों को असुविधा होती है, साथ ही दुर्घटनाओं की भी सम्भावना होती है। जिसके लिए आदि महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि कार्य पूरा होते ही तत्काल रोडो की मरम्मत कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के बाद अध्यक्ष द्वारा ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण आदि की गहन समीक्षा की गई। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम की सँयुक्त टीमो के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही बार बार अतिक्रमण करने वाले लोगो को चिन्हित करते हुए उन पर भी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अव्यवस्थित ढंग से वाहनों को पार्क करने वाले लोगो पर ई-चालान के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है। जिसके सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने हेतु और अधिक प्रयास किये जाए। साथ ही निर्देश दिया गया कि ऑटो/टेम्पो पर भी पूरा नियंत्रण रखा जाए। ऑटो/टेम्पो के अव्यवस्थित ढंग से संचालन के कारण भी अत्यधिक जाम लगता है। उक्त के बाद अध्यक्ष द्वारा राजस्व वादों/ नपाई के प्रकरणों की समीक्षा की गई। पैमाईश के वादो के सम्बंध में ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पैमाईश के समस्त वादों को उप जिलाधिकारी न्यायालय में धारा 24 के अंतर्गत दाखिल कराते हुए 1 माह के भीतर निस्तारण कराया जा रहा है। जिसके सम्बंध में अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि पैमाईश के वादों को शीघ्र निस्तारित कराने हेतु प्रत्येक तहसील के लिए एक-एक नपाई टीम उपलब्ध करा दी जाएगी, जो नपाई में लेखपालो व कानूनगों को सहयोग प्रदान करेगी। उक्त के साथ ही निर्देश दिया कि परिषद में नपाई के लिए लेज़र मशीनों मांग भेज दी जाए। लेज़र मशीनों के द्वारा ग्राम-ग्राम जा कर जिनके भी पैमाईश के प्रकरण है उनको निस्तारित किया जाए। उक्त के बाद अध्यक्ष द्वारा पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मल्टीलेवल पार्किंग में मूलभूत सुविधाओ जैसे पेयजल, शौचालय आदि की व्यबस्थाओ को भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अवैध वसूली जैसे प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जाए। अवैध वसूली से सम्बंधित शिकायतों का तुरन्त संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। दैवीय आपदा सम्बंधित बिंदु की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए कि शीत लहर के दृष्टिगत अधिक से अधिक कम्बलों का वितरण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि कम्बल क्रय करने के लिए बजट की कोई कमी नही है। सभी ज़रूरतमन्द लोगो को कम्बल उपलब्ध होना चाहिए। उक्त के बाद अध्यक्ष द्वारा गौ आश्रय केंद्रों, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग व अन्य बिन्दुओ की भी समीक्षा की। उक्त बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, अपर जिलाधिकारी ट्रान्स गोमती, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बेसिक शिक्षा अधिकारी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक, विधुत विभाग, पंचायतीराज विभाग व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Photo Gallery

Advertisement

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva