Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
01 January 2023   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 कार्यक्रम की जोरशोर से की जा रही तैयारी

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय लखनऊ: राजधानी लखनऊ में दिन शनिवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने प्रेसवार्ता में बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन 10 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 के मध्य यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में 10 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। 11 फरवरी 2023 को गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री एवं 12 फरवरी 2022 को राष्ट्रपति द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों से प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी। उक्त कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से भी अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिट में प्रतिभाग करने वाले सदस्यों के ठहरने हेतु होटल आरक्षित किये जा रहे है, ब्लाक वाइज टेन्ट सिटी बनाई जा रही है प्रत्येक ब्लाक में अतिथियों के उपयोगार्थ रेस्टोरेंट, स्पॉ बिलियर्ड रूम सोविनियर शॉप, रिसेप्शन तथा कान्फ्रेंस हॉल की सुविधा रखी जा रही है। अवध शिल्प ग्राम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा ओडीओपी प्रदर्शनी, हुनर हाट तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इन्वेस्टर्स समिट में बड़े उद्यमियों द्वारा इन्वेस्ट किया जायेगा, जिससे देश के विकास को प्रगति मिलेगी। ग्लोबल समिट के तत्काल पश्चात जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जी-20 सम्मेलन की मेजबानी भारत सरकार द्वारा की जायेगी। सम्मेलन का आयोजन जनपद लखनऊ में किया जाना प्रस्तावित है। जी-20 सम्मेलन में विभिन्न देशों व अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, उनके ठहरने आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित कराई जा रही है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva