Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
28 January 2023   bharatiya digital news Admin Desk



डॉ. प्रवीण तोगड़िया का लखनऊ में किया गया भव्य स्वागत

लखनऊ/ संवाददाता- संतोष उपाध्याय सरोजनीनगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित पिपरसंड में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. प्रवीण तोगड़िया का लखनऊ में किया गया भव्य स्वागतडॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बाबा जय सिंह फार्म हाउस में स्थित महादेव नागेश्वर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की और पुष्प व जल चढ़ाया। उसके पश्चात संजय सिंह चौहान ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर हिंदू संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा हुई और क्षेत्र के पदाधिकारियों भी साथ चर्चा में शामिल रहें। पत्रकारों द्वारा पूछने पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि जो भी राजनीतिक पार्टी हिंदू हित में कार्य करेंगी उसका हमारा समर्थन मिलेगा। हमें किसी भी धर्म या जाति से कोई एतराज नहीं है, बल्कि जो भी हमारे हिंदुत्व का सम्मान करेगा हम उनके साथ है। इस मौके पर अशोक सिंह सेंगर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह संगठन लगभग 42 प्रांतों में कार्य कर रहा है। अवध प्रांत का ग्यारह लाख का लक्ष्य पूरा कर रहा है। इस मौके पर संजय सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा व वरिष्ठ भाजपा नेता, अशोक सिंह सेंगर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, ईश्वरी प्रसाद राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, वेद प्रकाश सयुक्त प्रान्त संगठन महामंत्री, धनंजय सिंह मंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, अनिल सिंह प्रांत अध्यक्ष,गौरव द्विवेदी महानगर अध्यक्ष, दुर्गेश सिंह, रविन्द्र सिंह, गुड्डू सिंह सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva