Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
31 January 2023   bharatiya digital news Admin Desk



Facebook ने बना दी जोड़ी... स्वीडन की लड़की, एटा का लड़का

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय लखनऊ: एटा के लड़के को फेसबुक पर स्वीडन की लड़की से दोस्ती हुई। दोस्ती वक्त के साथ-साथ गहरी होती चल गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। 10 वर्षों तक चला सोशल मीडिया का प्रेम अब सच में बदल चुका है। स्वीडन की लड़की क्रिस्टीन एटा के लड़के के प्रेम में ऐसी गिरफ्तार हुई कि हजारों किलोमीटर का सफर तय किया। इस प्रेम को देखकर हर कोई अभिभूत हो गया। दोनेां की पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

फेसबुक पर 2012 में दोनों के बीच हुई थी दोस्ती

फेसबुक पर पवन कुमार और स्वीडन की क्रिस्टीना लिवई की दोस्ती हुई। दोनों फेसबुक पर बात करने लगे। धीरे-धीरे दोनेां की गहरी दोस्ती हो गई। दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। दोनों फोन पर बात करने लगे। अब दोनों एक-दूजे के हो गए हैं। इस शादी की चर्चा खूब हो रही है!

पिता की है साइकिल ठीक करने की दुकान

पवन कुमार के पिता गीतम सिंह की अवागढ़ के जलेसर रोड पर साइकिल ठीक करने की दुकान है। पवन कुमार की दोस्ती किस्टीना से हुई तो परिवार ने इसको लेकर आपत्ति जताई। बाद में सब ठीक हो गया। शुक्रवार को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से शादी हुई। विदेशी युवती अपने परिवार के साथ यहां पहुंच गई। शादी करने वाला युवक पवन अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। अब यह शादी चर्चा का विषय बन गया है। पवन और क्रिस्टीन करीब दस वर्षों से फेसबुक पर एक-दूसरे के मित्र रहे। पांच साल पहले क्रिस्टीन पवन से मुलाकात करने आगरा आई थी। पवन भी अवागढ़ से आगरा पहुंचा था। इस मुलाकात ने दोनों के प्रेम को काफी बढ़ा दिया।स्वीडन की लड़की क्रिस्टीना ग्रामीण परिवेश में पूरी तरह से ढली नजर आई। शादी को लेकर उसका उत्साह चेहरे पर झलक रहा था। शादी की तमाम विधियों को पवन के परिजनों ने पूरा कराया। इस दौरान क्रिस्टीना एक सामान्य भारतीय लड़की की तरह ही नजर आई। एटा जिले के आवागढ़ में विदेशी बहू आई है। इसकी खासी चर्चा हो रही है। पवन के पिता गीतम सिंह इस शादी से खासे खुश हैं। कह रहे हैं कि विदेशी बहू घर आ रह है। आवागढ़ के प्रेमा देवी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva