Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
13 February 2023   bharatiya digital news Admin Desk



उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग खबरों की अपडेट...

लखनऊ/ संवाददाता- संतोष उपाध्याय * लखनऊ: राजधानी सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में क्लीन टेक कंपनी ही करेगी कचरा प्रबंधन। फिनलैंड की कंपनी ने सरकार के साथ साइन किया एमओयू। कंपनी प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन पर करीब 20 लाख मिलियन डॉलर का करेगी निवेश। कचरा निस्तारण के लिए नया प्लांट भी लगा सकती है कंपनी। भारत में फिनलैंड की कंपनी का काम एवीएस ग्रुप देखता है। * वाराणसी: वाराणसी के महाराजा सुहेलदेव राजभर पार्क सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव राजभर के 1014वीं जयंती समारोह। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सहित तमाम नेता रहेंगे मौजूद। महाराजा सुहेलदेव राजभर के 1014 वीं जयंती पर आयोजन। राष्ट्र, समाज, संस्कृति और सभ्यता की लड़ाई लड़ने वाले महान योद्धा श्रावस्ती नरेश चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर। विशिष्ट अतिथि-डॉ. अरविंद राजभर पूर्व राज्यमंत्री व सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव होंगे। विधायक बेदी राम भी होंगे शामिल…. * लखनऊ: राजधानी लखनऊ से तीन दिन के लिए लखनऊ जी20 देशों के मेहमानों की अगवानी करेगा। डिजिटल इकॉनमी वर्किंग ग्रुप (डी ईडब्ल्यूएस) की बैठक में इस दौरान विभिन्न देशों के 143 प्रतिनिधि शामिल होंगे। जी20 समूह देशों के अलावा नौ आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। इसमें साइबर क्राइम, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल शिक्षा पर अलग-अलग समूह के साथ सत्र रहेंगे। इसमें भारत के हुए कामों को जहां प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं भविष्य की रणनीति पर भी इस दौरान चर्चा होगी। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva