Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
24 March 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP News: महिला सशक्तिकरण को लेकर निकाली गई विशाल महिला पुलिस रैली

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय। सरोजनीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, शक्ति उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश लेकर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली जा रही महिला सशक्तिकरण रैली को पुलिस आयुक्त लखनऊ एस.बी. शिरडकर एवं अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन 1090 नीरा रावत द्वारा प्रोत्साहित करते हुए हरी झण्डी दिखाकर गंतव्य पर रवाना किया गया। UP News: महिला सशक्तिकरण को लेकर निकाली गई विशाल महिला पुलिस रैलीमहिला सशक्तिकरण को लेकर निकाली गई रैली में सरोजनी नगर बंथरा के बनी गांव के पास पूर्वी डीसीपी राहुल राज ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण के विषय में कहा की महिलाओं के लिए सरकार ने नई योजना चालू की है, जिससे महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता और समय समय पर इसी तरह के महिलाओं के लिए जागुरकता अभियान चलाया जाएगा।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva