Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
02 April 2023   bharatiya digital news Admin Desk



उ.प्र. राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. द्वारा विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान बना

लखनऊ/ संवाददाता – सन्तोष उपाध्याय। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासो से उ.प्र. राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. द्वारा विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया गया है। इस दौरान प्रदेश में बिजली का उत्पादन बढ़ा और इसमें होने वाला खर्च घटा है। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में उ.प्र.रा.वि.उ.नि.लि. ने कुल 39691 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पीछे मेरे स्वयं के द्वारा पॉवर प्लांट एवम् अन्य पॉवर प्लांटो में जाकर निरीक्षण करना और वहां पर कार्मिकों का मनोबल बढ़ाने का परिणाम रहा है। इन सब प्रयासों से उत्पादन बढ़ गया और साथ ही बीसीसीएल की कोयला खदान की एनसीएल से कोयला लाकर 400 करोड़ रुपए प्रति वर्ष की बचत किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उ.प्र.रा.वि.उ.नि.लि. का अधिकतम 37657 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन का रिकार्ड वित्त वर्ष 2018-19 में रहा था, जिसे वित्त वर्ष 2022-23 में 2034 मिलियन यूनिट अधिक (05.40% अधिक) विद्युत उत्पादन करते हुये नया रिकार्ड बनाया गया। इस वित्त वर्ष 2022-23 में उ.प्र.रा.वि.उ.नि.लि. के अनपरा, ओबरा, पारीछा तथा हरदुआगंज तापीय परियोजनाओं से कुल 39691 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन हुआ, जो पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 में हुये कुल 35022 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन से 13.33% अधिक रहा है। इसी प्रकार वित्त वर्ष 2022-23 में उ.प्र.रा.वि.उ.नि.लि. द्वारा 76.44% प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ.) प्राप्त किया गया है जो विगत 03 वित्त वर्षों 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 में क्रमशः प्राप्त 68.80%, 69.71% तथा 71.82% प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ.) से अधिक है। इस कीर्तिमान में अनपरा 'd' ताप विद्युत गृह की 2x500 मे.वा. की इकाईयों द्वारा रिकार्ड 95.75% वार्षिक प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ.) पर उत्पादनरत हुये अब तक का अधिकतम 8388 मिलियन यूनिट का सकल विद्युत उत्पादन किया गया। साथ ही ओबरा 'ब' ताप विद्युत गृह की 5x200 मे.वा. की इकाईयों द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 में रिकार्ड अधिकतम 6097 मिलियन यूनिट का सकल विद्युत उत्पादन किया गया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva