18 April 2023   Admin Desk



Lucknow: कद्दावर नेता पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला जी का निधन 

लखनऊ/ संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय। सरोजनीनगर Sarojini Nagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर से तीन बार विधायक रहे और एक बार पूर्व राज्यमंत्री कद्दावर नेता शारदा प्रताप शुक्ला का बीमारी के चलते दिन मंगलवार को लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का मेदांता में कई दिनों से इलाज चल रहा था। पूर्व मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। कद्दावर नेता पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला रहीम नगर पड़ियाना के रहने वाले थे। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनी नगर विधानसभा के तीन बार विधायक रह चुके और एक बार पूर्व मंत्री, उसके बाद पिछले विधानसभा भाजपा में शामिल हुए। कद्दावर नेता शारदा प्रसाद शुक्ला ने जीवन में कभी हार नहीं मानी वह हमेशा बड़े इमानदारी से समाज और देश की सेवा करते रहे और लोगों के लिए मार्गदर्शक के रुप में हमेशा कार्य किया। इसके बाद भाजपा में एक वरिष्ठ नेता के रूप में रहकर निस्वार्थ सेवा की। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने डॉक्टर राजेश्वर सिंह को विजयी होने का आशीर्वाद दिया था। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला की निधन की खबर सुनते ही केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह भाजपा नेता शंकरी सिंह, राजेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, पवन सिंह सहित गणमान्य हस्तियां और भारी संख्या में भाजपा व अन्य पार्टी के भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला के निधन से बहुत बड़ी क्षति हुई है, शारदा प्रताप शुक्ला हमारे हमेशा मार्गदर्शक रहे। वहीं सरोजिनी नगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा सरोजनी नगर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि शारदा प्रताप शुक्ला सदा हमारे लिए प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक रहे और आपका प्रकाश पुंज व्यक्तित्व मेरे हृदय में सदा सर्वदा व्याप्त रहेगा। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अंतिम यात्रा में कांधा देकर विदा किया। उपस्थित सभी ने शारदा प्रताप शुक्ला जी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva