Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
26 May 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP News: ''कैसे कहूं'' बेबाक कहानियां लेखन एवं जीवंत प्रस्तुति कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow: हिंदुस्तानी अकादमी, उ प्र प्रयागराज, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ प्र , लखनऊ एवं डेल्फिक एसोसिएशन ऑफ़ उ प्र के संयुक्त तत्वावधान में "कैसे कहूँ" बेबाक कहानियाँ लेखन और जीवंत प्रस्तुति का आयोजन  डीपीए हॉल, लखनऊ विश्व विद्यालय, लखनऊ में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रामकृष्ण स्वर्णकार आई पी एस ने की। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ विद्याबिन्दु सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार अमरनाथ उपाध्याय आईएएस, सुश्री कात्यायनी सिंह, डॉ महेंद्र भीष्म, सुश्री तरुणा सिंह, डॉ शोभा त्रिपाठी एवम पंकज प्रसून  उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सरला शर्मा ने किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा, आईएएस के नेतृत्व में संस्थान की महामंत्री डॉ सीमा गुप्ता एवं संस्थान के ही घनानंद पांडेय मेघ, राम लखन यादव, राम राज भारती, विपुल मिश्रा, श्रीमती इन्द्रासन सिंह "इंदु", मनीष गुप्त कबीर, सुरेन्द्र शर्मा, श्रीमती पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती श्वेता एवम सुरेन्द्र गौतम उपस्थित रहे।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva