16 June 2023   Admin Desk



UP News: डॉ राजेश्वर सिंह ने मेधावियों को बांटे स्मार्टफोन व टैबलेट, कहा- युवाओं को तकनीकी दक्ष बनाना हमारी प्रतिबद्धता

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow: भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 9 साल को उपलब्धियों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नाम समर्पित किया है, इसी को लेकर भाजपा द्वारा देशभर में निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।सरोजनीनगर विधायक डॉ. सिंह ने अपने आशियाना स्थित आवास पर लाभार्थी सम्मलेन का आयोजन किया जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के 500 से अधिक लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक ने मीडिया से वार्ता करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई, डॉ. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में भारत का भूतपूर्व विकास हुआ है। 9 वर्षों में गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं और हर योजना से करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है। सरोजनीनगर विधायक ने पार्टी की अंत्योदय की नीति का उल्लेख करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को राशन दिया गया, 3 करोड़ से ज्यादा शहरी व ग्रामीण आवास दिए गए, 2.86 करोड़ परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गये, 37 करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट बने, 5 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज मिला, 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किये गए हैं। भारत सरकार की पारदर्शी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है।

डॉ. सिंह ने बताया कि पीएम मोदी की नीतियों और नेतृत्व के कारण 9 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से पांचवें स्थान पर आ गयी है। उन्होंने अनुमान जताया कि यही गति बनी रही तो 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत में 50 लाख करोड़ से ज्यादा फॉरेन रिजर्व एक्सचेंज है, गोल्ड रिजर्व के मामले में हम विश्व के सातवें स्थान पर हैं, 1 लाख 80 हज़ार प्रति व्यक्ति आय हो चुकी है। भारत आज हर क्षेत्र में उन्नत्ति कर रहा है। रक्षा के क्षेत्र में जो भारत पहले केवल डेढ़ हजार करोड़ का निर्यात करता था वो आज 75 देश में लगभग 20 हज़ार करोड़ का निर्यात कर रहा है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में भारत चौथे स्थान पर है।

सरोजनीनगर विधायक ने बताया कि 2014 में एक हज़ार के करीब स्टार्टसअप्स थे जबकि आज 1 लाख के स्टार्टसअप्स के साथ भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। युवाओं का मौका मिल रहा है, स्किल डेवलपमेंट हो रहा है, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 80 से घटकर हम 40वें स्थान पर आ चुकें हैं। G-20 का नेतृत्व भारत के लिए गर्व की बात है। देश-विदेश के लोग भारत आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उत्तर प्रदेश में 6 लाख 90 हज़ार करोड़ का एतिहासिक बजट आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33.50 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट आया है। पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों, निष्ठा और नियत पर देश-विदेश की कंपनियों को विश्वास है। उन्होंने आगे बताया कि भारत का विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर है, उत्तर प्रदेश भी निरंतर प्रगति कर रहा है। उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश है जिसमे से 6 बन चुकें हैं, 7 निर्माणाधीन है। प्रदेश के 5 शहरों में मेट्रो चल रही है, 5 में निर्माणाधीन है, प्रदेश में 5 अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डों समेत 21 हवाई अड्डे हैं।

शिक्षण, प्रशिक्षण तथा रोजगार के जुड़े आंकड़े गिनाते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पीएम कौशल विकास में 1 करोड़ 37 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया गया,  30 लाख से अधिक छात्रों को सालाना छात्रवृत्ति दी जा रही है। 48 करोड़ से अधिक जन-धन खाते खोले गए, पीएम स्वनिधि से 34 लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को लोन तथा मुद्रा योजना के तहत 41 करोड़ लाभार्थियों को दिया 23.2 लाख करोड़ रुपये का लोन दिए जा रहे हैं। 11करोड़ से अधिक किसानों को सालाना 6 हजार किसान सम्मान निधि दी जा रही हैदिए जा रहे हैं,  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से देश के  37.66 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं। 3.18 करोड सुकन्या समृद्धि योजना खाते खुले, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 3.03 करोड से अधिक महिलाओं को सहायता प्रदान की जा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत 9.6 करोड एलपीजी कनेक्शन देकर महिलाओं को सुविधा दी गयी।

उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश केंद्र की सरकारी योजनाओं का लाभ देने में नंबर 1 पर है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 52.50 लाख आवास दिए गए, उज्ज्वला योजना में 1.75 करोड़ निशुल्क गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन में 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण हुआ, सौभाग्य योजना में 1.58 करोड़ निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए, प्रधानमंत्री जनधन योजना में 8.56 करोड़ खाते खोले गए, अटल पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 75 लाख से अधिक लोग को लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा मनरेगा के क्रियान्वयन में भी उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष के महागठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता मोदी जी की नीतियों पर विश्वास है निष्ठा पर विश्वास है जिसके कारण पिछली बार भी समाजवादी पार्टी की 5 सीटें आई और बसपा की 10 सीटें आई थी, लेकिन इस बार लगता है वह भी नहीं आएगी।

कॉमन सिविल कोर्ट के सवाल पर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि कॉमन सिविल कोड बहुत महत्वपूर्ण है, संविधान के सेक्शन 44 में कॉमन सिविल कोड दिया गया। हिंदुस्तान बहुत बड़ा देश है, यहाँ कई सारे धर्म है जो कि बहुत कंपलेक्स है, मैरिज को लेकर, कॉन्ट्रैक्ट को लेकर, एडॉप्शन को लेकर, वह सब खत्म होने चाहिए। कॉमन सिविल कोड हिंदुस्तान को और मजबूत करेगा इसलिए कॉमन सिविल कोर्ट आना चाहिए।

मेधावियों को बांटे स्मार्टफोन व टैबलेट-

शुक्रवार को डॉ. राजेश्वर सिंह हरौनी स्थित सीको कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित ’लैलैपटॉप वितरण कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट बांटे साथ ही भविष्य को लेकर उनका उचित मार्गदर्शन किया। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिजिटल लिटरेसी के साथ-साथ खेल के प्रति भी प्रोत्साहित किया तो वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी सचेत किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवाओं का एक नया विचार पूरी दुनिया बदल सकता है। आने वाला समय डिजिटल शिक्षा का है इसलिए युवाओं के लिए डिजिटल साक्षरता सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में मोबाइल फ़ोन की संख्या 30 करोड़ और इंटरनेट कनेक्शनों की संख्या 6 करोड़ थी जो कि बढ़कर क्रमशः 60 करोड़ और 83 करोड़ हो चुकी है। 12 जीबी से बढ़कर 25 जीबी हो चुका है। आने वाले समय में प्रतियोगिता डिजिटली साक्षर और डिजिटली निराक्षर के बीच होंगे, पेपरलेस ऑफिस होंगे, स्टोरेज आई-क्लाउड पर होंगे।

डॉ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी का लक्ष्य युवाओं की डिजिटल दक्षता को बढ़ाकर उन्हें वैश्विक प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 3,600 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इसके अलावा युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए नि:शुल्क 02 करोड़ टैबलेट व स्मार्टफोन भी वितरित किये जा रहे हैं।

खेल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बच्चें फ़ोन पर अपना समय ज्यादा बिताने लगे, पहले जहां स्क्रीन टाइम साढ़े 3 घंटा था कोरोना काल में वो बढ़कर साढ़े 4 घंटा हो गया है, लाइफस्टाइल डिजीज बढ़ रहीं है, बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है, इसलिए ज़रूरी है कि बच्चें खेले। खेल को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को अवसर दिलाने के लिए सरोजनीनगर में स्पोर्ट्स लीग चलायी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण तथा पौधारोपण के प्रति भी जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि हर बीस साल में 1 डिग्री तापमान बढ़ रहा है, इसके अलावा वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण गिरता जल स्तर गंभीर समस्या है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva