Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
02 July 2023   bharatiya digital news Admin Desk



LUCKNOW: त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के सख्त निर्देश: जिलाधिकारी

* पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 561 प्रकरण प्राप्त हुए, 106 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ LUCKNOW: राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।  

सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि तहसील सरोजनीनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 49 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें। उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 50 में से 11 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 48 में से 04 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी.के.टी. में 127 में से 27 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 176 में से 15 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 160 में से 49 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस 83, राजस्व 323, विकास 60, समाज कल्याण 05, चिकित्सा 01, नगर निगम 05 तथा अन्य 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।

उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की समाधान दिवस में आने वाले समस्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पिछले 2 वर्ष के समाधान दिवस के प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता का सत्यापन शिकायत कर्ता को कॉल करके किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए की IGRS और समाधान दिवस का कोई भी प्रकरण बियांड टाइम न होने पाए। 

उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई  2023 तक चलने वाले वन महोत्सव 2023 का शुभारंभ तहसील परिसर में बरगद के पौधे का रोपण करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, उप जिलाधिकारी तहसील सारोजनीनगर सिद्धार्थ, ज़िला विकास अधिकारी, पी.डी. ग्राम्य विकास, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva