24 July 2023   Admin Desk



LUCKNOW: आदर्श व्यापार मंडल की 2023-25 की कार्यसमिति की पुनर्गठन बैठक

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

सरोजनीनगर SAROJANI NAGAR: राजधानी लखनऊ में दिन सोमवार को जिला कार्यालय सरोजनी नगर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के वरिष्ठ संगठन मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला महामंत्री विनोद सिंह के सौजन्य से तथा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर ए के सिंह नगर संगठन मंत्री अंबुज शर्मा व कोषाध्यक्ष राजेश सिंह भदोरिया साईं की उपस्थिति में  हुई।

बैठक में यह तय हुआ की सरोजिनी नगर आदर्श व्यापार मंडल का 2021 से 23 तक कार्यकाल समाप्त हो चुका है नई कार्यसमिति का गठन होना है जिसके लिए सरोजनी नगर आदर्श व्यापार मंडल को भंग करते हुए संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाते हुए जिला वरिष्ठ महामंत्री के नेतृत्व में 25 जुलाई 23 से चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई है। 25 जुलाई से 31 जुलाई तक सदस्यता रसीद काटी जाएगी। एक अगस्त 2023 सभी पदों के लिए नामांकन फॉर्म दिए जाएंगे।

02 अगस्त 2023 को फार्म जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 03 अगस्त 2023 को फार्म की वापसी कर सकते हैं। 05 अगस्त से 8 अगस्त तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चुनाव सभी पदों के लिए होंगे। अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 6, संगठन मंत्री 6, मंत्री 6, मीडिया प्रभारी 02, विधिक सलाहकार एक।

बैठक में सरोजनी नगर आदर्श व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों व्यापारियों को संगठन में एकता बनाए रखना वह संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को शुभकामनाएं दी गई एवं सभी से यह आग्रह किया गया कि आगामी होने वाले पुनर्गठन में शांति ढंग से इसे मजबूत करने में सभी लोग अपना सहयोग करें।




Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva