Home >> National

Bharatiya digital news
28 July 2023   bharatiya digital news Admin Desk



प्रकाशन विभाग दिल्ली पुस्तक मेला 2023 में अपने साहित्यिक खजाने का प्रदर्शन करने को पूरी तरह तैयार

'राष्ट्र निर्माण में पुस्तक' विषय पर केंद्रित दिल्ली पुस्तक मेला 29 जुलाई से 2 अगस्त, 2023 तक प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है

नई दिल्ली NEW DELHI: दिल्ली के बहुप्रतीक्षित पुस्तक मेला, दिल्ली पुस्तक मेला में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन विभाग भाग ले रहा है। यह मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में 29 जुलाई से 2 अगस्त, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। मेले के इस 27वें संस्करण का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) के सहयोग से भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) कर रहा है। प्रकाशन विभाग प्रगति मैदान के हॉल नंबर 11 में स्टॉल नंबर 12 पर पुस्तकों और पत्रिकाओं के अपने विस्तृत संग्रह का प्रदर्शन करेगा और चुनिंदा पुस्तकों पर भारी छूट भी देगा।

पुस्तक मेले की थीम 'राष्ट्र निर्माण में पुस्तक' का जश्न मनाते हुए और आजादी का अमृत महोत्सव की भावना को पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए प्रकाशन विभाग मेले में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास पर पुस्तकों का अपना समृद्ध संग्रह लेकर आएगा है। प्रदर्शित पुस्तकें आगंतुकों और पुस्तक प्रेमियों के मन को समान रूप से मोहित कर लेंगी। प्रदर्शनी में गांधीवादी साहित्य, इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम, व्यक्तित्व और जीवनियां, भूमि और वहां के लोग, कला और संस्कृति, सिनेमा और बच्चों के साहित्य जैसे कई विषयों पर किताबें शामिल हैं। प्रकाशन विभाग राष्ट्रपति भवन पर अपनी विशेष पुस्तकें और राष्ट्रपतियों, उपराष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के चयनित भाषणों का संग्रह भी पेश कर रहा है, जो विशेष रूप से प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित हैं।

किताबों के अलावा, योजना, कुरूक्षेत्र, आजकल और बाल भारती जैसी प्रकाशन विभाग की लोकप्रिय और व्यापक रूप से प्रसारित पत्रिकाएं भी स्टॉल पर उपलब्ध होंगी। मेले में पहुंचे लोग प्रकाशन विभाग की प्रकाशित पत्रिकाओं और एंप्लॉयमेंट न्यूज/रोजगार समाचार की वार्षिक सदस्यता भी खरीद सकते हैं।

छात्रों, विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को प्रकाशन विभाग के स्टॉल पर उपयुक्त पुस्तकें मिलेंगी जो उन्हें परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगी। प्रकाशन विभाग के बच्चों के साहित्य का समृद्ध संग्रह बच्चों और अभिभावकों द्वारा समान रूप से पसंद किया जाता है। प्रकाशन विभाग के पास उन सभी लोगों के लिए कुछ न कुछ है जिनकी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में अधिक जानने, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खोज करने, राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय नेताओं के बारे में जानने, या बस एक अच्छी पुस्तक खोजने में रुचि हो। मेले को लेकर प्रकाशन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Source: PIB



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva