Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
02 August 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: आदर्श व्यापार मंडल ने गौरी आदर्श व्यापार मंडल को किया भंग, होगा पुनः गठन

व्यापारियों व पदाधिकारियों के सुझाव पर किया निर्णय

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय 

सरोजनीनगर SAROJANI NAGAR: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में दिन मंगलवार को गौरी आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सरोजनी नगर में विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में यह तय हुआ की गौरी आदर्श व्यापार मंडल का 2021 से 23 तक का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

अतः बाजार के व्यापारियों व पदाधिकारियों के सुझाव पर 2023 /25 के लिए पुनगठन की प्रक्रिया पूरी करा ली जाए। जिसके तहत सरोजनी नगर विधानसभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा गौरी आदर्श व्यापार मंडल को भंग करते हुए अध्यादेश पारित करते हुए पूरी रिपोर्ट वरिष्ठ जिला महामंत्री विनोद सिंह को सौंप दी।

इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा ने बताया की कार्यकाल पूरा हो चुका है। गौरी आदर्श व्यापार मंडल को भंग कर दिया गया है। आज के बाद गौरी आदर्श व्यापार मंडल की पुनर्गठन की प्रक्रिया जिले के वरिष्ठ महामंत्री विनोद सिंह के द्वारा संपन्न कराई जाएगी। जिसने गौरी व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों को सहयोग प्रदान होगा।




Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva