Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
13 August 2023   bharatiya digital news Admin Desk



LUCKNOW: आदर्श व्यापार मंडल 2023-25 की नई कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

* पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र यादव चेयरमैन मनोनीत, प्रमोद हाजेला मनोनीत हुए अध्यक्ष, डॉ एके सिंह निर्विरोध महामंत्री बने

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

सरोजनीनगर SAROJANI NAGAR: राजधानी लखनऊ में शनिवार को सरोजनीनगर आदर्श व्यापार मंडल के द्विवार्षिक नवगठित कार्यकारिणी का प्रदेश कार्यालय फैजाबाद रोड पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के अध्यक्षता में वरिष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा एवं नगर अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह तथा जिले के वरिष्ठ महामंत्री विनोद सिंह की उपस्थिति में पुनर्गठन कर दिया गया। 

नव गठन की प्रक्रिया 25 जुलाई से सदस्यता अभियान के साथ शुरू हुआ था और सभी पदों के नामांकन के बाद अध्यक्ष पद को छोड़कर सारे पद निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, मगर अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी के आमने-सामने आने की वजह से संशय की स्थिति बनी रही 13 अगस्त को चुनाव भी होना था, मगर एक दिन पहले 12 अगस्त को प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर चुनावी प्रक्रिया को आपसी सहमति में परिवर्तित कर दोनों अध्यक्ष प्रत्याशी अपने-अपने नाम वापस ले लिए। उसके बाद जो सहमति बनी जिसके परिणाम स्वरूप निम्न पदों पर निम्न पदाधिकारी मनोनीत व निर्वाचित घोषित किए गए। 

शैलेंद्र कुमार यादव बब्बू चेयरमैन, प्रमोद कुमार हजेला पम्मू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर अयोध्या प्रसाद कुशवाहा, जितेंद्र कुमार हजेला शेरू भाई, राजन यादव, रवीश कुमार श्रीवास्तव, मनोज यादव, हरिश्चंद्र कुशवाहा, महामंत्री डॉक्टर ए के सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह भदोरिया, मंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी राम, आनंद माधवानी, आमिर खान, शंकर आडवाणी, शिवजी सोनी, अजय प्रजापति, अनवर अंसारी संगठन मंत्री, मनीष कुमार सिंह, विनेश कुमार बंटी, देवेंद्र यादव, अतुल सिंह, प्रवीण कुमार बजरंगी, सूरज कुमार निर्मल, विधिक सलाहकार राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी अशोक द्विवेदी व लालजी मनोनित किए गए। 

इस अवसर पर प्रदेश के अध्यक्ष संजय गुप्ता प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने पूरे नवनिर्वाचित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए बताया कि यह संगठन हमारे परिवार का हिस्सा है और चुकि हम चुनाव में जाते हैं तो तमाम दिक्कतें वह परेशानियां आती हैं। जिसकी वजह से हम लोगों ने आपसी सामंजस्य से बनाने का प्रयास किया है और मतदान की स्थिति ना आए। इसलिए यह प्रयास करके नई कार्य समिति का गठन किया गया है ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग मिलजुल कर काम करें। बाजार में व्यापारियों की समस्या को हल करें। गुटबाजी के चक्कर में ना पड़े सौहार्द का माहौल बनाए रखें तथा कभी भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो सभी पदाधिकारियों को आपस में मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने संदेश दिया कि अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान करना सीखें  उनका संदेश मेरा संदेश होता है  इस अवसर पर सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं व शुभ आशीष तथा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। 

सभी पदाधिकारी ने एक स्वर में संगठन की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हमारे ओम प्रकाश शर्मा और विनोद सिंह बहुत ही लगन और कर्मठता से आदर्श व्यापार मंडल के लिए कार्य कर रहे हैं और इनके कार्य सराहनीय है। हम विश्वास करते हैं कि इन लोगों के पहल से सरोजनी नगर सहित जिले और प्रदेश में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का नाम गर्व से ऊंचा होगा।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva