Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
22 August 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल महापौर ने सफाई कर्मियों का किया सम्मान

* पार्षद कार्यालय में समरसता भोज व सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

सरोजनीनगर SAROJANI NAGAR: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित गौरी में पार्षद कार्यालय में सोमवार को गीता देवी पार्षद व पूर्व क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में सुपौत्र एडवोकेट युवराज के अवतरण दिवस पर सरोजनीनगर नगर प्रथम के सभी सफाई कर्मियों के साथ बैठक किया। मुख्य अतिथि सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ द्वारा सफाई कर्मियों को सम्मान दिया गया, इसी संदर्भ में  समरसता भोजन का आयोजन किया गया।   

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ रही। कार्यक्रम के दौरान आए सुषमा द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।इस मौके पर पार्षद गीता देवी ने कहा कि मैं कड़ी धूप में चलती हूं इस यकीन के साथ। मैं जलूंगी तो हर घर में उजाले होंगे। इसी तरह हम सफाईकर्मियों को सम्मान देकर हौसला बढ़ाते रहेंगे। 

कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, सभी सेक्टर संयोजक, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सरोजिनी नगर दक्षिण प्रथम मंडल के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता के साथ-साथ विधायक प्रतिनिधिगण अखिलेश सिंह और प्रदीप मिश्रा व समस्त क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे।




Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva