Home >> State >> Madhya Pradesh

Bharatiya digital news
29 October 2022   bharatiya digital news Admin Desk



इंदौर में यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

इंदौर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज डेली कॉलेज इंदौर में प्रज्ञा प्रवाह के संयोजन में आयोजित यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कॉन्क्लेव में भारतीय चिंतन के विषय में युवा चिंतकों ने अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन अपने अद्वैत दर्शन के माध्यम से भारत ही कराएगा। आज विश्व जिन विवादों में घिरा है, उनका हल भारत के पास है। हमारा दर्शन विश्व शांति और विश्व-कल्याण का है। हमारी विचारधारा "वसुधैव कुटुंबकम" एवं "सर्वे भवंतु सुखिन:" की है।



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva