Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
03 November 2022   bharatiya digital news Admin Desk



UP: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नेता मधुर शर्मा का बड़ा दावा

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय लखनऊ: राजधानी लखनऊ के प्रदेश कार्यसमिति भाजपा के सदस्य मधुर शर्मा ने आज नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। आपको बता दें नगर निकाय के चुनाव जैसे ही नजदीक आते जा रहे हैं जनता और प्रत्याशियों के बीच में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है इस बार सभी पार्टियां अपने- अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने के लिए नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां बना ली है।

शर्मा ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा भाजपा ही एक विकल्प है जो कि राजधानी की बदहाल सड़कें, बजबजाती हुई नालियां, टूटे-फूटे पड़े हुए सीवर की व्यवस्था को सुधारने के लिए अगर कोई विकल्प है तो वह है भाजपा अगर इस बार लोगों के माध्यम से हमारी आम जनमानस से यही अपील है। इस बार नगर निकाय के चुनाव में प्रदेश भर में नगर पालिका नगर निगम व नगर पंचायतों में होने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा भाजपा को वोट करें क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के हित में काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं दावे के साथ कहता हूं इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने पूरा मन बना लिया है कि हमको विकास चाहिए और विकास अगर कोई दल करता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। Title in English: BJP leader Madhur Sharma's big claim regarding municipal elections.



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva