04 November 2022   Admin Desk



सरोजनीनगर विधायक ने किया डेंगू रोधी महाभियान का शुभारम्भ, वितरित की 50 फॉगिंग मशीनें

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निरंतर बढ़ते डेंगू मामलों को देखते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र में डेंगूरोधी महा अभियान का शुभारंभ किया। सरोजनीनगर विधायक और उनकी टीम ने निगम पार्षदों, समाजसेवियों, रेजीडेंट वेलफेयर एसोशिएशन्स, स्वयं सेवी समूहों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से डेंगू के रोकथाम के लिए कमर कसी है।

सरोजनीनगर विधायक ने किया डेंगू रोधी महाभियान का शुभारम्भ, वितरित की 50 फॉगिंग मशीनेंइसी क्रम में दिन शुक्रवार को लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी और तमाम गणमान्यों की उपस्थिति में महा अभियान का शुभारंभ करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने पराग चौराहा, आशियाना स्थित अपने कार्यालय पर नि:शुल्क 50 स्प्रे एवं फागिंग मशीनों का वितरण किया। जिसमें फोगिंग मशीनें, मैन्युअल और बैटरी ऑपरेटेड ड्यूल स्प्रे मशीनें शामिल हैं, इसके साथ-साथ डेंगू लार्वा और रोगाणु नाशकों के लिए प्रयुक्त रसायनों जिनमें ब्यूटेन सिलेंडर, छोटे कन्टेनर स्प्रे और लिक्विड SoS का प्रबंध एवं इनका छिड़काव करने वाले कर्मियों के लिए डूंगरी सहित प्रोटेक्टिव किटों की व्यवस्था भी की गई।

सरोजनीनगर विधायक ने किया डेंगू रोधी महाभियान का शुभारम्भ, वितरित की 50 फॉगिंग मशीनेंफॉगिंग का दायित्व

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी वार्डों के पार्षदों को 5-5 मशीनों द्वारा लगातार फॉगिंग का दायित्व सौंपा गया, ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों के लिए फॉगिंग मशीनों का प्रबंध सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया है, आज सरोजनी नगर ने भी दृढ़इच्छाशक्ति दिखाते हुए डेंगू के पूर्ण निदान का संकल्प लिया है।

सरोजनीनगर विधायक ने बताया कि इस अभियान को बड़े कम समय में मूर्तरूप दिया गया है, उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्दी ही डेंगू पर नियंत्रण भी पा लिया जाएगा। सरोजनीनगर में 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन का शुभारंभ करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय प्रभारी रामशंकर त्रिपाठी आपात स्थिति में निरंतर लोगों की सहायता करेंगे, कोई भी क्षेत्रवासी मोबाइल नं. 9450017495 पर उनसे संपर्क कर सकेगा।

फाइट डेंगू सरोजनीनगर अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में लोकबंधु अस्पताल सीएमएस अजय शंकर त्रिपाठी, भाजपा नेता पुष्कर शुक्ला, रमाशंकर त्रिपाठी, नगर निगम उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, क्षेत्र के सभी पार्षद, मंडल संयोजक, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। Title in English: UP Lucknow: Sarojni nagar MLA launched the anti-dengue campaign, distributed 50 fogging machines.



Photo Gallery

Advertisement

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva