26 November 2022   Admin Desk



लखनऊ: प्रशिक्षण केन्द्रों पर संविधान की प्रस्तावना का किया गया उच्चारण

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय लखनऊ: राजधानी लखनऊ में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित जन शिक्षण संस्थान सा. नि. लखनऊ द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार, क्विज़, गोष्ठी एवम ओथ का आयोजन किया गया तथा संस्थान द्वारा संचालित जनपद के समस्त प्रशिक्षण केन्द्रों पर संविधान की प्रस्तावना का उच्चारण कराया गया।

वेबिनार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. स्मृति शुक्ला परियोजना समन्वयक, इण्डिया लिटरेसी बोर्ड ने कहा कि आज के दिन 26 नवम्बर 1949 में देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इस दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है।

यू. पी. सिंह प्रतापगढ़ ने कहा कि हर भारतीय के लिए संविधान दिवस बहुत ही गर्व का दिन है। कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता है। संविधान में ही देश का चलाने के तौर तरीके होते है।

सुश्री वर्षा घुले ने कहा कि वर्ष 2015 में भारत सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रुप में मनाये जाने का फैसला लिया था, क्योंकि इस दिवस भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयन्ती थी, तब से 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रुप में मानया जाता है।

कार्यक्रम के अन्त में सौरभ कुमार खरे निदेशक जन शिक्षण संस्थान (सा.नि.) लखनऊ ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। इसमें देश के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रदत्त शक्तियों का वर्णन किया गया है। विधान पालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के क्या काम है तथा उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है इन सभी बातों का जिक्र संविधान में किया गया है। इस संविधान दिवस पर हमें जीवन भर अपने मौलिका कर्तव्यों एवं देश के कानून का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए।

वेबिनार को प्रशिक्षिका मंजू वर्मा, विमला बहादुर, किरन यादव तथा प्रशिक्षणार्थी पूनम एवं गुलिस्ता ने भी संविधान दिवस के अवसर पर व्याख्यान दिया। वेबिनार में उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना का उच्चारण किया गया। साथ ही राजकीय सम्प्रेक्षण ग्रह मोहान रोड, राजकीय महिला शरणालय प्राग नरायण रोड लखनऊ व साक्षरता निकेतन परिसर सहित संस्थान द्वारा संचालित समस्त प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना को आत्मसात करने का प्राण लिया गया।

इस मौके पर अवधेश कुमार कार्यक्रम अधिकारी, शुभम मिश्रा सहायक कार्यक्रम अधिकारी, आई. पी. गुप्ता एकाउन्टेंट कम मैनेजर, पूनम सोनी ने सहयोग प्रदान किया। संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्रों के समस्त प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। Title in English: The Preamble of the Constitution was recited at the training centers.



Photo Gallery

Related Post

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva