Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
11 December 2022   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ: पुलिस की संयुक्त टीम ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

लखनऊ/ संवाददाता – संतोष उपाध्याय आलमबाग: राजधानी लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस.बी. शिरडकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी, संयुक्त पुलिस आयुक्त का एवं पीयूष मोर्डिया, पुलिस उपायुक्त पूर्वी हदेश कुमार, पुलिस उपायुक्त अपराध पी. के. तिवारी एवं अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैय्यद अली अब्बास एवं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध अखिलेश सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अनूप कुमार सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध नेहा त्रिपाठी के कुशल परिवेक्षण में निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक आलमबाग व निरीक्षक शिवानन्द मिश्र व निरीक्षक सतीश चन्द साहू स्वार्ट/सर्विलांस क्राइम ब्रांच लखनऊ के नेतृत्व में थाना आलमबाग पुलिस व सर्विलांस क्राइम ब्रांच लखनऊ टीम के संयुक्त प्रयास से मु.अ.सं. 326/22 धारा 392/504 भादवि. में प्रकाश में आये अभियुक्तगण राजा मिश्रा उर्फ मनीष मिश्रा पुत्र रामसूरत मिश्रा उम्र करीब 24 वर्ष, विशाल पाल पुत्र मनजीत पाल उम्र करीब 29 वर्ष को दिन शनिवार को डबलू रोड पर क्रासिंग फाटक के मध्य से गिरफ्तार किया गया। ये दोनो अभियुक्त व्यापारी के आने जाने के रास्ते व पैसे/रूपये की रेकी कर लूट की घटना को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण के कब्जे से 5,20,000/- रूपये नगद, वाहन सं. यूपी. 32 इ.डी. 6933 व वाहन सं. यूपी 32 एचक्यू 5098 होन्डा साइन तथा अभियुक्त राजा मिश्रा के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना आलमबाग में अभियुक्त राजा मिश्रा उपरोक्त के विरूद्ध मु.अ.सं. 331/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तो से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तिओ के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। मुकदमें के खुलासे में क्राइम टीम पूर्वी व पश्चिमी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva