Home >> National

Bharatiya digital news
11 December 2022   bharatiya digital news Admin Desk



कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ मुकेश अग्निहोती ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दोनों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, राज्य पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम के बस ड्राइवर के पुत्र सुक्खू एक जमीनी और अनुभवी नेता हैं। नादौन से चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और युवा कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं। Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva