08 January 2023   Admin Desk



मिशन मोदी तय करेगा देश की राजनीति: रामगोपाल

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय लखनऊ: मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव हुए हैं। देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और वैश्विक पटल पर भारत का गौरव बढ़ा है। 2027 में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव और 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए मिशन मोदी ने अपनी कमर कस ली है। 2024 लोकसभा चुनाव मात्र चुनाव नहीं वरन एक ऐतिहासिक धर्मयुद्ध होगा और इसका परिणाम देश की दशा और दिशा तय करेगा, इसी के मद्देनज़र टीम के गठन एवं विस्तार के साथ ही कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु मिशन मोदी अगेन पीएम की लखनऊ महानगर की कार्यशाला का 8 जनवरी 2023 को कृतिका लॉन एवम बैंक्वेट हाल, निकट अम्बेडकर विश्वविद्यालय, शहीदपथ लखनऊ में सुबह आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर एवम वंदेमातरम के गान के साथ हुआ। मंच का संचालन प्रदेश प्रवक्ता व अधिवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी एवम शिव कुमार मिश्र ने मिलकर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ए.पी. सिंह, राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रमुख कमलेश कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनीता भटनागर, महामंत्री रमेश सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख कृष्ण दत्त त्रिपाठी, महानगर उपाध्यक्ष जाकेश सिंह, महामंत्री महिला मोर्चा दीपमाला, मीडिया प्रभारी ज्योति किरण रतन,महानगर व्यवस्था प्रमुख सत्यपाल सिंह,प्रीति मिश्रा, निशांत सिंह, राजीव पांडेय, अखिल चौधरी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ए पी सिंह ने मिशन मोदी के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम गोपाल काका ने उन्हें अनुशासन की घुट्टी पिलाई। और निःस्वार्थ भाव से देश हित में महानगर कार्यकारिणी के विस्तार करने पर जोर डाला और सच्चे कार्यकर्ता के गुणों की व्याख्या करते हुए कहा कि आने वाले समय में मिशन मोदी देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करेगा।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva