Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
19 January 2023   bharatiya digital news Admin Desk



महाराणा प्रताप की 426वीं पुण्यतिथि मनाई गई

लखनऊ/संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय सरोजनीनगर: राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत के कानपुर रोड पर बाग नंबर-3 स्थित जिला कार्यालय पर गुरुवार को महाराणा प्रताप की 426 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे समाज के आदर्श हैं। उन्होंने अपने जीवन में देश के लिए जो संघर्ष,त्याग और बलिदान किया है उसके बारे में नई पीढ़ी को भी अवगत होना । उन्होंने कहा संगठन प्रदेश में आज के दिन सभी जिलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समाज की नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के पद चिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा जैसे दुनिया के इतिहास से भारत का इतिहास निकाल दिया तो वह अधूरा रह जाएगा उसी तरह देश के इतिहास से मेवाड़ का इतिहास निकाल दिया जाए तो देश भक्ति का इतिहास अधूरा रह जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष कुंवर विनोद सिंह, उपाध्यक्ष, मानसिंह, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एडवोकेट, वीरांगना वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष पद्मिनी सिंह, उपाध्यक्ष सरोज सिंह, रितेश सिंह प्रधान, बउआ सिंह सेगर, रंजीत सिंह, अभय सिंह, रवि कुमार सिंह, राजवीर सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह व शैलेंद्र सिंह गोलू सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने महाराणा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्षत्रिय समाज के बड़ी संख्या में लोग व संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva