23 January 2023   Admin Desk



लखनऊ पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

लखनऊ/ संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय बंथरा: राजधानी लखनऊ में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियान के क्रम में, राहुल राज पुलिस उपायुक्त दक्षिणी कमिश्नरेट लखनऊ के कुशल निर्देशन में एवं मनीषा सिंह अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी कमिश्नरेट लखनऊ, विनय कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के पर्यवेक्षण/ निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक बन्थरा डा. आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना बन्थरा की पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर 22 जनवरी 2023 को रात्रि समय 17.40 बजे बिजनौर रोड पर थाना बन्थरा से करीब 200 मीटर दूरी से अभियुक्त गण अभिमन्यू राजपूत, गोलू को हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय के मु.अ.सं. 19/23 धारा 392/411 भादवि वाँछित चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva