12 February 2023   Admin Desk



रजत जयन्ती व दीक्षान्त समारोह का किया गया अयोजन

लखनऊ/ सवांददाता- संतोष उपाध्याय सरोजनीनगर: हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की रजत जयन्ती एवं दीक्षान्त समारोह रविवार को हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की रजत जयन्ती एवं दीक्षान्त समारोह का अयोजन अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव, स.पा. एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार एवं विशिष्ट अतिथि कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव परमवीर चक्र से सम्मानित द्वारा हीरालाल यादव लॉ कालेज में नवनिर्मित मूट कोर्ट एवं हीरालाल यादव लॉ कालेज परिसर में श्री सहदेव सिंह विधि पुस्तकालय का उद्घाटन करने के उपरान्त हीरालाल यादव बालिका डिग्री कालेज, सरोजनी नगर के प्रांगण में स्थापना दिवस/वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव, स.पा. एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार एवं विशिष्ट अतिथियों में कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव परमवीर चक्र से सम्मानित, सुरेन्द्र कुमार तिवारी संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल, लखनऊ, आलोक कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ, महाविद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक श्याम किशोर यादव, चेयरमैन राम सिंह यादव, दिलीप यादव एमएलसी, कानपुर, अम्बरीश पुष्कर पूर्व विधायक, मोहनलालगंज, जय सिंह जयन्त जिला अध्यक्ष, समाजवादी पाटी, लखनऊ, प्रबन्ध निदेशक इं. अनुराग, प्रो. एपी सिंह प्राचार्य पीजी कालेज द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। रजत जयन्ती व दीक्षान्त समारोह का किया गया अयोजनकार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वन्दना बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा किया गया। राम सिंह यादव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज हम सब अपने महाविद्यालय के रजत जयन्ती समारोह के अवसर पर एकत्रित हुए है। यह हमारे संस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण क्षण है। इस सुनहरे अवसर पर आप सबको सम्बोधित करने का अवसर पाकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। बाबू जी आज हमारे बीच चिन्मय रूप से उपस्थित होकर हमें अवश्य आशीर्वाद प्रदान कर रहे होंगे। वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव, महाविद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक श्याम किशोर यादव, चेयरमैन राम सिंह यादव प्राचार्य डॉ. एपी सिंह, प्राचार्य, डॉ. संजीव कुमार अन्य शाखाओं की प्रधानाचार्या व अन्य अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका “प्रेरणा” का विमोचन एवं मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। रजत जयन्ती व दीक्षान्त समारोह का किया गया अयोजनमहाविद्यालय के विभिन्न संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं में क्रमशः बीए की नन्दिनी श्रीवास्तव 77.16%, एमए हिन्दी की शिवानी यादव 80.04%, एमए गृह विज्ञान की दीप्ति वर्मा 85.45%, एमए समाजशास्त्र की हर्षिता मौर्या 80.04%, बीएड की अनु कुमारी 85.66% , बी.कॉम की करिश्मा सोनी 75.43%, बी.कॉम. आनर्स की अंजली 72.28%, एम.कॉम. की रेखा कुमारी 82.67%, बीएससी की किन्शू वर्मा 70.66%, बालिका इण्टर कालेज की हाईस्कूल यूपी बोर्ड टॉपर आफरीन खॉन 91.67%, इण्टरमीडियट यूपी बोर्ड टॉपर खुशी सिंह 76% पब्लिक स्कूल, बेंती, सरोजनी नगर की हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड टॉपर दीपांशु राज 93%, इण्टरमीडियट सीबीएसई बोर्ड टॉपर अंजली यादव 92%, एलएलबी त्रिवर्षीय की आकृति पटेल 67.8% एवं एलएलबी पंचवर्षीय के रिशु सिंह 70.1% को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महाविद्यालय के सिल्वर जुबली के इस सम्मानजनक एवं गौरवपूर्ण बेला पर कई तरह के सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और होनहार छात्र-छात्राओं को इस मौके पर पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया ताकि वे आने वाले समय में और अच्छा प्रदर्शन करे और देश का मान बढ़ायें। 25 सालो में छात्राओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देकर न सिर्फ अपने जीवन में सफलता हासिल की बल्कि महाविद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा किया है। महाविद्यालय के समस्त विभागों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति दी गयी। जिसमें पब्लिक स्कूल द्वारा समूह नृत्य, बालिका इण्टर कालेज द्वारा 'योगा' आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला संकाय की छात्राओं द्वारा 'सफरनामा', हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बॅती की छात्राओं द्वारा लोकनृत्य, पब्लिक स्कूल सरोजनी नगर द्वारा 'रामायण' का मंचन, लॉ कालेज द्वारा समूह नृत्य, टीचर एजूकेशन की छात्राओं द्वारा 'हुनरबॉज', वाणिज्य संकाय द्वारा 'अन्तर्द्वन्द' की प्रस्तुति, विज्ञान संकाय द्वारा 'सक्षम' की प्रस्तुति, बी०एससी० (कृषि) द्वारा हरियाली से खुशहाली का प्रस्तुतीकरण, डीएलएड की छात्राओं द्वारा पथ प्रदर्शक का मंचन अन्त मे इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा 'होली' समूह नृत्य प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यन्त मनोमुग्धकारी थे। इस अविस्मरणीय अवसर पर संस्थापक प्रबन्धक श्याम किशोर यादव एवं राम सिंह यादव द्वारा अपने परम् पूज्य पिता श्रद्धेय हीरालाल यादव द्वारा बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अतुलनीय कार्यों का स्मरण किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी राम कृष्ण एवं शिव को मानने वाले लोग है। हमारा देश धर्म के नाम पर नही बाँटा जा सकता है। बच्चो द्वारा प्रस्तुत की गई रामायण की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को मार्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. एपी सिंह ने गौरवमयी वार्षिक प्रगति आख्या 2021-22 प्रस्तुत की। गणमान्य अतिथियों को श्याम किशोर यादव एवं अध्यक्ष राम सिंह यादव द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी शाखाओं के प्राचार्य / प्राचार्या एवं प्रधानाचार्यो में प्रो. डॉ. एपी सिंह (प्राचार्य, पीजी कालेज डॉ. संजीव कुमार प्राचार्य, हीरालाल यादव लॉ कालेज, डॉ. चित्रा त्रिपाठी प्राचार्या, हीरालाल यादव मेमोरियल ट्रस्ट ऑफ एजूकेशन, प्रतिभा पाण्डेय प्रधानाचार्या बालिका इण्टर कालेज पूनम श्रीवास्तव प्रधानाचार्या हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, सरोजनी नगर, श्रीमती सुनीता यादव प्रधानाचार्या, हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बेंती, सुश्री शिवानी यादव प्रभारी हीरालाल यादव प्राइमरी सेक्शन कार्यक्रम के अन्त में बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या प्रतिमा पाण्डेय के द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में हीरालाल समूह के विविध संस्थाओं के सभी पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. चित्रा त्रिपाठी प्राचार्या, हीरालाल यादव मेमोरियल ट्रस्ट ऑफ एजूकेशन एवं डॉ. संजना मिश्रा असि. प्रो. बी.एड. विभाग) के द्वारा किया गया।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva