01 April 2023   Admin Desk



लखनऊ के पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 536 प्रकरण प्राप्त हुए, 84 प्रकरणों का निस्तारण

लखनऊ/ संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय। लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। लखनऊ के पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 536 प्रकरण प्राप्त हुए, 84 प्रकरणों का निस्तारणजिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि तहसील बीकेटी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 129 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 38 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें। उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 49 में से 13 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 58 में से 11 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी.के.टी. में 129 में से 38 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 193 में से 21 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 107 में से 01 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस 59, राजस्व एवं पुलिस संयुक्त 02, राजस्व 295, विकास 51, शिक्षा 03, नगर निगम 05, समाज कल्याण 25, चिकित्सा 03 तथा अन्य 88 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी तहसील बीकेटी प्रज्ञा पांडेय, तहसीलदार बीकेटी राजेश विश्कर्मा, ज़िला विकास अधिकारी, पी.डी. ग्राम्य विकास, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva