31 October 2022   Admin Desk



बन्थरा पुलिस ने तीन शातिर चोर को ऑटो के साथ किया गिरफ्तार

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय बंथरा: राजधानी लखनऊ के एस. बी. शिरडकर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियान के क्रम में, अपर्णा रजत कौशिक पुलिस उपायुक्त मध्य कमिश्नरेट लखनऊ कुशल निर्देशन में एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त मध्य कमिश्नरेट लखनऊ व विनय कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के पर्यवेक्षण/ निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बन्थरा डा. आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना बन्थरा लखनऊ की पुलिस टीम उ.नि. गौरव बाजपेई, उ.नि. सुशील कुमार मय हमराहीगण द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिन सोमवार को गुलाब खेडा मोड के पहले वहद ग्राम गुलाबखेड़ा थाना बन्थरा लखनऊ के पास से अभियुक्तगण अनिल थापा पुत्र दिल बहादुर थापा नि. रुस्तम विहार नादरगंज थाना सरोजनीनगर स्थायी पता नेपालगंज तेलीबाग थाना पीजीआई जनपद लखनऊ उम्र 32 वर्ष, राहुल अवस्थी पुत्र अशोक अवस्थी नि. आजादनगर थाना सरोजनीनगर उम्र 29 वर्ष तथा गौरव मिश्र पुत्र उमेश मिश्र नि. आजाद नगर थाना सरोजनीनगर उम्र 32 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त गणो के कब्जे से 6 टाटा नमक की बोरी वजन 300 कि.ग्रा. व सीजर एक अदद आटो नं0 UP32CN7581 बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर थाना बन्थरा पर मु.अ.सं. 320/22 धारा 379/411 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु भेजा जा रहा है। Title in English: Crime News Lucknow: Banthra police arrested three vicious thieves with auto.



Photo Gallery

Advertisement

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva