Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
13 November 2022   bharatiya digital news Admin Desk



UP News: चिरंजीव भारती स्कूल में मनाया गया बाल दिवस

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय सरोजनीनगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के अन्तर्गत दिन रविवार को बाल दिवस की पूर्व संध्या पर आशियाना स्थित चिरंजीव भारतीय स्कूल में बाल दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने पढ़ाई के साथ मस्ती भी की। स्कूल में बच्चों को शिक्षिकाओं ने उपहार दिए। उनके साथ गेम खेले। बच्चों ने गीत, चुटकुले, कहानियां आदि सुनाए।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक कर्नल राजा ने बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में बताया। जानकारी दी कि जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे। वह बच्चों से बेहद प्यार करते थे, इसलिए उनके जन्मदिन को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्हें खेल खिलाए गए। नृत्य, गीत आदि के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा भी दिखाई।

इस मौके पर लखनऊ पब्लिक स्कूल में आयोजित नेशनल एथलीट प्रतियोगिता में विद्यालय की इंटरमीडिएट की छात्रा मनप्रीत कौर जौहर ने 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक कर्नल राजा ने छात्रा को 5 हजार रूपए नगद और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित कर हौसला अफजाई की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह, प्रबंधन निर्देशिका उषा समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva