23 November 2022   Admin Desk



सरकार के प्रमुख प्रकाशन विभाग ने गोवा में IFFI में अपना साहित्यिक खजाना प्रदर्शित किया

नई दिल्ली: सरकार का प्रमुख पब्लिशिंग हाउस, प्रकाशन विभाग गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-आई.एफ.एफ.आई. में अपना साहित्यिक खजाना प्रदर्शित कर रहा है। 'फिल्म बाजार' हिस्से में प्रकाशन विभाग की पुस्तकें और पत्रिकाएं प्रदर्शित की जा रही हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित पुस्तक संग्रह प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

सिने प्रेमी भारतीय सिनेमा, कला और संस्कृति, प्रख्यात हस्तियों पर आधारित लेखन और बाल साहित्य का आनंद भी ले सकेंगे। इनके साथ ही राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के भाषणों पर प्रकाशित विशेष पुस्तकें भी उपलब्ध हैं।

नया लॉन्च किया गया 'आजादी क्वेस्ट' खेल प्रकाशन विभाग की प्रदर्शनी का एक अन्य आकर्षण है। मैच तीन और क्विज़ गेम मनोरंजक और शैक्षिक दोनों हैं। आगन्तुक इन खेलों को डाउनलोड भी कर सकते हैं। Title in English: India Bharat New Delhi: Government's premier publication department showcases its literary treasure at IFFI in Goa. Source: AIR



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva